प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए लोगों से मांगे सुझाव


 

 

45212

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं. पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुझे अपने 15 अगस्त के भाषण में आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने में खुशी होगी. उन्होंने ने अपील करते हुए कहा कि लाल किले की प्राचीर से 130 करोड़ भारतीय आपके विचार सुनेंगे. उन्होंने ने कहा कि आप नमो एप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम में अपना सुझाव दें.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

 

452

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मुझे 15 अगस्त को अपने भाषण के लिए सुक्षाव देने के लिए आप सभी को आमंत्रित करने में खुशी हो रही है. आपके विचार लाल किले की प्राचीर से 130 करोड़ भारतीयों सुनेंगे. नमो ऐप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम में योगदान करें.

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में दूसरी बार काबिज होने के बाद पहली बार 15 अगस्त के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे. यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त पर दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए देश की जनता से सुझाव मांगे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में भी जनता से सुझाव मांग चुके हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. बीजेपी नीत एनडीए ने 542 लोकसभा सीटों में 355 सीटों पर जीत दर्ज की.

 


By - sagar tv news

19-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.