लड़की ने घर वालों के खिलाफ प्रेमी से की शादी अब परिजनों पर लगाए ये आरोप


 

लड़की को लड़के से प्यार हुआ उसने कुछ भी नहीं सोचा और सारे बंधनों को तोड़ते हुए घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। और अब लड़की ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसमें उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। लड़का मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत गंगौर गांव का है। वहीं, लड़की सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के सहजौली गांव की रहने वाली सोनी कुमारी है। दोनों ने 21 मई को मधुबनी के हरलाखी के एक मंदिर में शादी की। उन दोनों में बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
वीडियो में लड़की कह रही है की वो अपने परिजनों से पिछले करीब तीन महीने से उस लड़के से शादी कराने की बात कह रही थी। लेकिन परिजन नहीं माने जिससे उसने भागकर शादी कर ली। लेकिन जब ये बात घर वालों को बताई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल लड़की ये भी कह रही है की परिजन वापस घर आने भी बोल रहे हैं। और घर से शादी कराने की बात कह रहे हैं। जिससे उसे शक है की उन दोनों के साथ अनहोनी हो जायेगी। इसलिए उसने अपने माता-पिता और मामा पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार ये तीनों होंगे।


By - sagartvnews

23-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.