सागर-आग की वजह से अस्पताल पहुंचा युवक पुलिस कर रही मामले की जांच || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के शिवाजी वार्ड में एक युवक आग में बुरी तरह झुलस गया। घटना भारतीय दूरसंचार निगम के कार्यालय के बाजू से सामने आई। जहां युवक के आग में झुलसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने उसे पुलिस वाहन से सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां युवक ने शाहगढ़ तहसीलदार एलपी अहिरवार और थाना प्रभारी उमेश यादव को अपने कथन दर्ज कराए। जिसमें पीड़ित ने आग लगाये जाने की बात कही है। उसने आग लगाने का कारण भी वरिष्ठ अधिकारियों को दर्ज कराया है। फिलहाल युवक दिनेश रैकवार उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 11 का अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर उसे डॉक्टर ने और पुलिस ने कार्यवाही करने के बाद सागर जिला अस्पताल रैफर किया है। शाहगढ़ थाना पुलिस और शाहगढ़ तहसीलदार ने आग में झुलसे युवक के कथन दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर पेट्रोल से भरी बॉटल और युवक की कुछ सामग्री मिली है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

24-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.