खाने के चक्कर में कूड़ेदान में मुंह फंसा बैठा सांड, फिर शुरू हुई राजनीति


 

 

खाने के चक्कर में कई दफा जानवर मुसीबत में पड़ जाते हैं। और ज़माना सोशल मीडिया का है इसलिए वीडियो वायरल होना भी लाजिमी है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें उत्तर प्रदेश के बागपत से भी सामने आयी हैं। जहां एक सांड के मुंह में कूड़ादान फंस जाता है। जिससे सांड यहां से वहां परेशान होता रहता है। लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। लोग उसकी मदद की कोशिश तो करते हैं। लेकिन भला कोई पास जाए भी तो कैसे क्योंकि सांड बुरी तरह बिफर रहा था। आखिरकार लोगों ने किसी तरह उसके मुंह से कूड़ेदान को निकाला।
बात यही ख़त्म नहीं हुई इसके बाद इस पर सियासत शुरू हो गयी। दरअसल ये वीडियो जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास पहुंचा तो ये एक मुद्दा बन गया। उन्होंने यही वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, उप्र की भाजपा सरकार से अपील है कि समय-समय पर कूड़ेदानों की नियमित देख-रेख करे व क्षतिग्रस्त कूड़ेदानों को नये कूड़ेदानों से बदले जिससे पशुओं या किसी व्यक्ति अथवा वाहन के लिए ये दुर्घटना का कारण न बनें।-


By - sagartvnews

27-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.