शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी देखिये हो गयी बड़ी वारदात


 

 

एंकर : दिनदहाड़े ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात उस वक़्त की है जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया और घरवालों ने उसे रंगे हाथो पकड़ लिया।  इस सनसनीखेज वारदात का CCTV भी सामने आया है।


वीओ :01  वारदात आगरा में उस वक्त हुई, जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। महिला के ससुराल वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और गली में दौड़ाकर डंडों से जमकर पीटा। दोनों जब जमीन पर गिर पड़े तो फरसे से उनके गले काट दिए। पुलिस को महिला का शव घर के दरवाजे पर तो प्रेमी का शव गली में पड़ा मिला। नाली में खून से सना डंडा भी था। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि युवक को घेरकर डंडों से पीटा जा रहा है। इसके बाद एक शख्स ने युवक पर एक मिनट में 22 बार फरसे से काटा। 10 वार तो युवक के मरने के बाद किए गए। हमलावर का नाम अभिषेक है, वह महिला का देवर है। वारदात के बाद आरोपी पति, पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा। वहीं ससुर और देवर थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के सामने यह कहते हुए सरेंडर कर दिया कि उन्होंने डबल मर्डर किया है। उन्हें अरेस्ट कर लिया जाए। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड को देखकर आसपास के लोग सिहर उठे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पांच साल का एक बेटा भी है।

एंकर-02  ये पूरा मामला आगरा के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर का है। 22 साल के शिवम् सिसौदिया का अपने दूर के रिश्ते में मौसा के घर आना जाना था। मौसा मदन के बेटे गौरव की शादी सात साल पहले पूजा नाम की लड़की से हुई थी। शिवम् की मुलाकात पूजा से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के आसपास शिवम् पूजा से मिलने उसके घर आया। पूजा के घरवालों ने दोनों को एक साथ अप्पतिजनक हालात में देख लिया था। इसके बाद शिवम् ने वहां से भागने की कोशिश की। मदन और उसके दोनों बेटों ने शिवम् के सिर पर डंडे से हमला किया और बीच सड़क पर फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी।


By - sagartvnews

28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.