सागर-पुलिस ने पकड़ लिया नहीं तो किसी चीज को अंजाम दे सकता था आरोपी || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले में त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता लागू की गयी है। वहीं इसी बीच राहतगढ़ पुलिस को दूसरे को बड़ी सफलता हाथ लगी। जहाँ
एक शख्स के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्टल जप्त की गई है। दरअसल एसपी तरुण नायक के निर्देश पर क्षेत्र में चल रहे अवैध हथियार वारंटी मादक पदार्थ में लिप्त जैसे अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया की शुक्रवार की बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर के झंडा चौक के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार रखे घूम रहा है। जिस पर तुरंत एसडीओपी ग्लैडविन ई कार के निर्देशन में थाना प्रभारी मोहनी वर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित हुई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसे देखकर आरोपी भागने लगा। लेकिन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर में से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस पाए गए।
पुछताछ में उसने अपना नाम आशिक उर्फ आसिफ कुरैशी निवासी बरोदिया नोनागिर थाना खुरई बताया। जिस पर खुरई थाने में भी 302 जैसे तीन संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर यहां घूम रहा था। फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh

28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.