सागर-पुलिस के लिए चुनौती बना आरोपी चैन सिंह 24 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर में हुए गैंगरेप के मामले को 24 दिन बीत गए हैं। लेकिन इसका मुख्य आरोपी चैन सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अभी भी पुलिस और वन विभाग की स्पेशल टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। यहाँ तक की आरक्षक से लेकर आईजी तक मैदान में है। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया है। जगह-जगह पोस्टर चस्पा किये गए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार सागर और रायसेन जिले के जंगलों की सर्चिंग कर रही है। बावजूद इसके उसका अता-पता नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को रायसेन जिले से आरोपी के संबंध में कुछ सूचनाएं मिली है। वो रायसेन जिले के जंगलों में ही कहीं छुपा है। जिस पर पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी गायब हो जाता है। बताया गया की आरोपी चैन सिंह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा। जिससे उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही। लेकिन अब आरोपी चैन सिंह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
गौरतलब है की बेटे 4 मई को रमपुरा गांव की जंगल के पास ये गैंगरेप की घटना हुई थी। तीन आरोपी पकडे जा चुके हैं जबकि मुख्य आरोपी चैन सिंह फरार हैं।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.