तीन सगी बहनों ने दो और बच्चों समेत आखिर क्यों किया ऐसा कोई नहीं जानता


 

 

तीन सगी बहनों ने दो बच्चों को लेकर एक साथ ही जान दे दी। घटना सामने आने के बाद लोग सहम उठे। बताया जा रहा है की उन्होंने कुँए में छलांग लगाकर अलविदा कह दिया। मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है। पुलिस ने पाँचों डेड बॉडी की पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जयपुर के दूदू में तीन महिलाओं और दो बच्चों की बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जो दूदू मीणा मोहल्ले की रहने वाली थीं। जिनमें तीन सगी बहनें और उनके दो बच्चे हैं। हैरानी की बात ये है की एक महिला को नौ महीने का गर्भ था। यहां से 2 किलोमीटर दूर नरैना रोड पर कुएं में बॉडी मिली। ऐसी चर्चा है की तीनों बहनों ने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड किया। हालाँकि ऐसा कदम उन्होंने क्यों उठाया ये कोई नहीं जानता।
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले दोपहर में काली देवी, ममता मीणा और कमलेश मीणा घर से गायब हो गई थीं। उनके साथ चार साल का बेटा हर्षित और 20 दिन का दूसरा बच्चा भी गायब था। ये सभी 25 मई को बाजार जाने का कहकर घर से निकली थीं। जब लौटे नहीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। जगह-जगह पोस्टर भी छपवाए। जिसके बाद सभी इस हाल में मिले।
बताया गया की तीनों सगी बहनों की एक साथ दूदू के तीन भाइयों से शादी हुई थी।


By - sagartvnews

29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.