भाजपा में ताकतवर हुए सिंधिया,पुराने नेताओं को बाहर कर नई समितियों में दी जगह || SAGAR TV NEWS ||


 

 

भाजपा में ताकतवर हुए सिंधिया,पुराने नेताओं को बाहर कर नई समितियों में दी जगह

2 साल पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया का पार्टी में कद बढ़ता ही जा रहा है, एक तरफ जहां ड्रोन महोत्स्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अच्छी जुगलबंदी दिखाई दी थी, तो इसके ठीक एक दिन बाद मध्यप्रदेश भाजपा में नई गठित 3 समितियों में से दो में उन्हें शामिल किया गया हैं, इसके लिए पुराने नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, बता दे कि भाजपा की सबसे ताकतवर कोर समिति और चुनाव समिति में सिंधिया को जगह दी गई है। , मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के बीच बीजेपी में ऐसे अहम बदलाव माना जा रहा है । भाजपा की चुनाव,कोर और अनुशासन समितियों के गठन के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बदलाव के संकेत दिए। कोर ग्रुप से कई बड़े नाम बाहर कर दिए गए। प्रभात झा, गोपाल भार्गव, सत्यनारायण जटिया, विक्रम वर्मा अब इस समिति का हिस्सा नहीं हैं। जबकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम कोर ग्रुप और प्रदेश चुनाव समिति दोनों में हैं। इसका सीधा मतलब यह निकाला जा सकता है कि सिंधिया अब पार्टी की पहली प्राथमिकता में हैं।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.