बड़ा अजीब संयोग पंजाबी सिंगर मूसेवाला जिस अमेरिकी रैपर को गुरु मानते थे, उसकी जान भी ऐसे ही गयी


 

 


मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मानसा में रविवार को गोलियां दागकर हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला एक हिप-हॉप कलाकार थे। वे अमेरिकन रैपर टूपैक शकूर को अपना गुरु मानते थे। वे उन्हीं की तरह रैप सॉन्ग बनाते थे। ये एक संयोग ही है कि उनकी मौत भी टूपैक की तरह ही हुई।मूसेवाला के संगीत की शैली गैंगस्टा हिप-हॉप थी, जो टूपैक की भी संगीत शैली थी। टूपैक अपने गानों में समाजिक मुद्दे और विरोधियों के खिलाफ आक्रामक रहते थे। 1996 में जब टूपैक की हत्या की गई, तो मूसेवाला सिर्फ 3 साल के थे। वे कभी टूपैक से नहीं मिले, लेकिन उनके गीतों का असर हमेशा मूसेवाला के साथ रहा।

टूपैक का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क में 16 जून 1971 में हुआ था। टूपैक का जीवन और उनका म्यूजिक करियर हमेशा विवादों में रहा। 13 सितंबर 1996 को लॉस वेगास की सड़क पर टूपैक की कार पर हमला हुआ और 4 गोलियां दाग कर उनकी हत्या कर दी गई।

टूपैक तब महज 25 साल के थे, जब गैंगवार के चलते उनकी हत्या कर दी गई। वहीं, सिद्धू की हत्या भी कुछ इसी तरह हुई। हमलावरों ने सिद्धू की कार पर हमला किया और 3 गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मूसेवाला महज 29 साल के थे।


By - sagartvnews

31-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.