ऑनलाइन बुकिंग के जरिये हो रहा था देह व्यापार 2 लड़कियों समेत 2 गिरफ्तार ! || STVN INDIA ||


 

ऑनलाइन बुकिंग के जरिये देह व्यापार करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लड़कियों को भी पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की गयी। कार्यवाई नोएडा में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने की है। आरोपियों के पास से देह व्यापार में उपयोग होने वाली दो कार, दो मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस की माने तो इन दोनों की पहचान मुरादाबाद निवासी भुनेश कुमार और मुज्जफरनगर निवासी मोहम्मद रजाउल्ला के रूप में हुई। दोनों दिल्ली में रहकर गिरोह को संचालित कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई ऐसे गिरोह हैं। जो आनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं। जिस पर एएचटीयू और पुलिस की टीम ने खाका तैयार किया साथ ही फर्जी ग्राहक बन आरोपियों से संपर्क किया। दिए गए पते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों को धर लिया। जहां ये बात सामने आयी की आरोपी गरीब लड़कियों को कमाई का लालच देकर अपने जाल में फंसाकर उनसे देह व्यापार कराते थे।गिरोह के सदस्य गूगल साइट और वॉटसऐप नंबर से लोगों से संपर्क करते थे सौदा तय होने के बाद युवतियों को खुद ग्राहक के पास ले जाते थे।
दोनों लड़कियां पति से अलग रह रही हैं और पैसे के प्रलोभन में आकर इस धंधे में उतर आई।
मामले में पुलिस की जांच जारी है।


By - Sagar tv news

01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.