कांग्रेस नेता को चढ़ा तीसरी शादी का घुमार देखिये क्या हैं पूरा मामला


 

 


कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अपनी पत्नी से विवाद के चलते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। और बहुत बड़ी बात कह डाली की यकीन करना मुश्किल होगा दरशल उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा मेरी पत्नी की सिर्फ मेरी प्रॉपर्टी में दिलचस्पी है उसे मेरी मौत का इंतजार है।नेता का नाम भरतसिंह सोलंकी हे जो गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी हे उन्होंने अहमदावाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। और कहा की विपक्षी दल मेरी पत्नी रेशमा के साथ मिलकर मेरे 30 साल के राजनीतिक करियर को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं तीसरी शादी करने जा रहा हूं और पत्नी रेशमा से तलाक का इंतजार कर रहा हूं।पिछले कुछ समय से मेरी पत्नी के विवाद का फायदा अब विरोधी भी उठा रहे हैं। जब भी चुनाव आते हैं तो पत्नी और मेरे बीच के किसी न किसी विवाद को हवा दे दी जाती है। यह सिर्फ चुनाव के वक्त ही होता है।मैं राजनीतिज्ञ हूं तो ही इसे बड़े विवाद के रूप में देखा जाता है। इस देश में ऐसे कई परिवार कई ऐसे पति-पत्नी हैं, जिनके बीच विवाद चल रहे हैं। उनका वैवाहिक जीवन मुश्किल में है। अगर परिवार में सुलह नहीं हो पाती है तो मामला कोर्ट में चला जाता है। मेरे मामले में भी यह बात समझनी चाहिए। पिछले 15 सालों से मेरा और मेरी पत्नी के बीच सिर्फ औपचारिकता ही रिश्ता है। मैंने इतने सालों में हमेशा यही कोशिश कि परिवार का मामला परिवार के अंदर ही रहे।जब मुझे कोरोना हुआ तो मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।तब मेरे पिता को भी यही लग रहा था कि अब मैं नहीं बचूंगा। वे मुझसे कहते थे कि अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मेरा क्या होगा। तुम्हारी पत्नी तो तुम्हारी मौत की दुआ मांग रही है। क्योंकि, उसे तुम्हारी प्रॉपर्टी से प्यार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरत सिंह ने बताया की हाल ही में मेरा एक वीडियो सामने आया था, जिस पर विवाद उठा।था सच बात तो यह थी कि मैं अपनी दोस्त के साथ आइसक्रीम खाने गया था।मैं तो अपनी पत्नी से तलाक लेकर तीसरी शादी करने की सोच रहा हूं। फिलहाल मैं कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहा हूं।


By - sagartvnews

04-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.