सागर/जैसीनगर- शुभ मुहूर्त में नामांकन फॉर्म जमा करने उमड़ी अभ्यार्थियों की भीड़


 

 


मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नाम निर्देशन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को शुभ मुहूर्त होने से सागर जिले के जैसीनगर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पंच, सरपंच जनपद सदस्य और जिला सदस्य के नामांकन जमा करने अपने-अपने निर्धारित सेक्टर पहुंचे। जैसीनगर जनपद क्षेत्र में बनाए गए सेक्टरों मे काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी अभ्यार्थियों के साथ नारेबाजी करते हुए सेक्टर पहुंचे और नामांकन दाखिल कराया। जिसमें पंच पद के लिए 32, सरपंच पद के लिए 170 और जनपद सदस्य के लिए 25 अभ्यार्थियों ने नामांकन फार्म जमा किए।
आपको बता दें कि जैसीनगर जनपद में 6 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमें से जैसीनगर बीआरसी भवन,करहद बड़ौदा, सेमाढाना और बिलहरा यहां पंच सरपंच और तहसील कार्यालय में बनाए गए सेक्टर में सिर्फ जनपद सदस्य के नाम निर्देशन की प्रक्रिया की जा रही है। रविवार को अवकाश रहेगा और सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की आख़िरी तारीख है


By - sagartvnews

05-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.