सागर-माता-पिता गए थे जंगल इधर नाबालिग बेटी अलविदा कह चली || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में परिजनों के उस वक़्त होश उड़ गए जब नाबालिग लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला नगर के वार्ड नंबर एक का है। जहां के रहने वाले कनई अहिरवार की बेटी ने सुबह के समय घर पर ही दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना के समय मृतक लड़की के माता पिता जंगल गए हुए थे। घर पर सिर्फ छोटे भाई बहिन ही थे। मृतिका के पिता कनई ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर आरोप लगाते हुए कहा की वो उसे करीब एक साल से परेशान कर रहा था। बीती रात उसका फोन भी आया था। सुबह जब जंगल गए तभी नाबालिग ने ये कदम उठा लिया।
वहीं इस मामले में राहतगढ़ थाने की एसआई मोहनी वर्मा का कहना है। कि मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्यवाई की जायेगी।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh

06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.