सागर में शिव महापुराण सुनने गयी महिला के घर हुई चोरी जेवरात, नगदी सब ले उड़े चोर || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में चोरी की वारदातें फिर बढ़ने लगी है। चोर दिनदहाड़े सूने मकानों में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरातों में हाथ साफ कर रहे हैं। जबकि पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसी ही चोरी की एक और घटना केंट थाना क्षेत्र में भी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे गेट नंबर 26 नर्सरी बगीचा के पास रहने वाले शैलेन्द्र कुशवाहा की पत्नी दीप्ति कुशवाहा बीते दिन पटकुई बरारू में शिव पुराण कथा सुनने के लिए दोपहर के समय गई हुई थी उन्होंने मकान में ताला डाल दिया था। जब वे शाम को घर लौटकर आई तो उनके होश उड़ गए। जहां देखा कि ताला टूटा हुआ है। और अंदर जाकर अलमारी देखी तो उसमें से नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात गायब थे। साथ ही सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 50 हजार का समान चुराकर फरार हो गए। यह देखकर वे घबरा गई और इस मामले की रिपोर्ट केंट थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन केंट क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चार चोरियां हुई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।


By - Sagar tv news

06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.