मुकेश अम्बानी की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी देखें इस इवेंट की झलकियाँ


 

 

 

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा अपने हाई क्लास ईवेंट्स को लेकर चर्चा में बना रहता है। अंबानी परिवार और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बीच संबंध हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं।अंबानी परिवार के समारोह में अक्सर ही फिल्मी सितारों का मेला देखने को मिलता है। अब एक बार फिर बिजनेस टाइकून परिवार की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में बी-टाउन की हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला।मुकेश और नीता अंबानी ने 5 जून को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika merchant) के लिए एक भव्य अरंगेत्रम
सेरेमनी होस्ट की. इस समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के अलावा बिजनेस और साहित्य से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. इस समारोह में अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका ने शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया.अरंगेत्रम एक क्लासिकल डांस है। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य में अरंगेत्रम का बहुत महत्व है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्टेज पर डेब्यू किया जाता है जिसे अरंगेत्रम कहते हैं। जब गुरु को अपने शिष्य पर पूरा भरोसा हो जाता है कि ये स्टेज पर नृत्य कर सकते हैं तब अरंगेत्रम का आयोजन किया जाता है। राधिका मर्चेंट श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठक्कर की शिष्या हैं। वही अब सोशल मीडिया पर अरंगेत्रम सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और वही राधिका मर्चेंट का बेहतरीन डांस और उनका लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है| सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में राधिका मर्चेंट के एक्सप्रेशन और उनका बेहतरीन डांस देखते ही बन रहा है|


By - sagartvnews

07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.