प्रेमी कहीं और कर रहा था प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंची फिर मंदिर में हुई शादी || SAGAR TV NEWS ||


 

ये भला कैसे हो सकता है की लड़की जिस लड़के से जी जान से प्यार करती है उसके प्रेमी की शादी कहीं और और हो जाए। ऐसे ही एक मामले में लड़की सीधी थाने पहुंची और शिकायत की की वो जिस लड़के से प्यार करती है वो किसी और से शादी कर रहा है। बस फिर पुलिस लड़के के पास पहुंची तो माजरा कुछ और निकला जिसके बाद उन दोनों की मंदिर में शादी कराई गयी। अजीबोगरीब ये मामला दमोह जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत महिला थाने से सामने आया। दरअसल रानू सेन नाम की 19 साल की लड़की अपनी शिकायत लेकर आई उसका आरोप था कि वह जिस लड़के से प्यार करती है उसका प्रेमी कहीं और शादी करना चाह रहा 9 जून को कहीं और सगाई होने वाली है पुलिस ने कार्यवाई कर आकाश राठौर युवक के घर पहुंची और तफ्तीश में पाया की युवक भी उसे ही चाहता है लेकिन परिजन राजी नहीं है। की वो इस लड़की से शादी करे। इसके बाद वो पुलिस को लेकर प्रेमी के घर पहुँची जहां वो उससे शादी करने तैयार हो गया। युवती की माने तो वो अपने प्रेमी से करीब पांच साल पहले मेहलवारे के मेले में मिली थी जहां से दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। लेकिन उसके पिता नही चाहते थे कि दोनों की शादी हो।
वही युवक आकाश राठौर का भी यही कहना था। हालांकि पुलिस में शिकायत के बाद वह सहमत हो गए।
मामले में महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक-युवती ने जिला मुख्यालय स्थित जटाशंकर मंदिर में जाकर युवक के परिजनों की मौजूदगी में शादी की। लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज दिखे जो इसमें शामिल नहीं हुए।


By - Shantanu Bharat Damoh

07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.