मूसेवाला के माता-पिता से मिले राहुल गांधी:बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह भंग


 

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने ।मंगलवार को मानसा के मूसा गांव पहुंचे उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मूसेवाला के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसे बयान करना मुश्किल है। उन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज है और हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाए रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।इससे पहले मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया।


By - sagartvnews

07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.