सागर-एक के बाद एक ऐसा कुछ हुआ की पुलिस की मुश्किल बढ़ गई || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के देवरी थाना अंतर्गत बीते सोमवार का दिन हादसों वाला दिन रहा जहां एक के बाद एक हादसे हुए। जिसमें एक ट्रेक्टर चालक की जान चली गयी।तो एक अन्य वाहन ने पुलिस की गाड़ी को ही टक्कर मार दी। बताया गया की चीमाढाना गांव के पास गिट्टी क्रेशर से ट्रेक्टर गिट्टी भरकर देवरी नगर की ओर आ रहा था। जहां नेशनल हाइवे 44 पर छेवला गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रेक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वहीं चालक आशीष मिश्रा निवासी सिंगपुर गंजन की घटनास्थल पर ही जान निकल गयी। इसके बाद अज्ञात वाहन वहां से भाग निकला। इसके अलावा पीछे से आ रहा राजस्थान पासिंग कंटेनर ट्रेक्टर को बचाने के चक्कर में पलट गया। मामले में देवरी पुलिस ने अज्ञात वाहन पर आईपीसी की धारा 279, 304 A का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
इसके अलावा लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर डायल हंड्रेड का चालक और आरक्षक पहुंचे। जहां उन्होंने गाड़ी खड़ी ही की थी तभी सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने डायल हंड्रेड को ही जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दौरान उसका चालक और आरक्षक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालक को पकड़कर कंटेनर जप्त किया। और थाने लेकर आये।


By - Saurabh Nagari deori

07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.