सागर की 9 साल की बेटी का कमाल, 9 सेकंड में स्नैक क्यूब फोल्ड करने का बनाया रिकॉर्ड || SAGAR TV NEWS


 

कहते हैं की हर किसी में बेहतर प्रतिभा छिपी होती है बस देर है तो उसे तलाशने की, सागर जिले के बीना में रहने वाली एक बेटी ने भी गज़ब कर दिखाया है जिससे उसकी जमकर सराहना हो रही है। उसने मात्र नौ सेकेंड में स्नैक क्यूब फोल्ड करने का रिकॉर्ड बनाया है। जिससे वो पहली भारतीय गर्ल बन गई है। उसने इंडिया बुक में पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है।
बीना के सर्वोदय चौराहा के पास रहने वाली नैषधा साहू ने नौ साल की उम्र में ही मात्र नौ सेकेंड और 27 मिली सेकेंड में आंखे बंद कर यह कमाल कर दिखाया। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली नैषधा साहू खुद ही बाजार से स्नैक क्यूब फोल्ड खरीदकर लाई और लगातार प्रैक्टिस करने लगी। इसके लिए उसे किसी ने भी प्रेरित नहीं किया था। नैषधा ने जब घर पर ही आंख बंद कर इसे फोल्ड पूरा करके दिखाया तो उसके माता पिता यह सब देखकर दंग रह गए। उसने खुद ही गूगल पर जाकर पुराना रिकॉर्ड दिखाया और बताया कि कैसे उसने आंखे बंद कर चंद सेकेंड में पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद नैषधा के पिता मोहित साहू ने दिल्ली स्थित इंडिया बुक रिकार्डस कार्यालय में संपर्क कर अपनी बेटी का वीडियो भेजा। बुक रिकॉर्ड कार्यालय के अधिकारियों ने नैषधा की बंद आंखों का वीडियो देखा। करीब एक महीने चली प्रकिया के बाद बच्ची को यह अवॉर्ड दिया गया। फिलहाल नैषधा अपने पिता के साथ तेलंगाना के हैदराबाद में है।


By - Sagar tv news

10-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.