लाल महल में लावणी वीडियो शूट करने पर महिला डांसर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज


 

 


पुणे शहर के ऐतिहासिक लाल महल में रील्स (शॉर्ट वीडियो) बनाना एक फेमस लावणी आर्टिस्ट को महंगा पड़ गया। उनके डांस को अश्लील बताते हुए डांसर समेत चार लोगों पर शनिवार को केस दर्ज हुआ है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद डांसर की ओर से माफी मांगी गई है, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, लाल महल में अश्लील डांस करने के आरोप में लावणी आर्टिस्ट वैष्णवी पाटिल और वीडियो शूट करने वाल कुलदीप बापट और उसके 2 साथियों पर केस दर्ज किया गया है।बता दे वैष्णवी पाटिल कई डांस रिएलिटी शो जैसे डीआईडी, झलक, ढोलकिच्य तलावर, इंडियाज गॉट टैलेंट, नचले वे और ईटीवी सुपर डांसर में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, बूगी-वूगी, सुपर डांसर, डांस के सुपरस्टार्स और दम दमा दम शो की वो विनर भी रह चुकी हैं।जांच में सामने आया है कि वैष्णवी पाटिल ने मंगलवार को यह वीडियो शूट किया था और बुधवार को इसे सोशल मीडिया में अपलोड किया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद इसे अपने अकाउंट से हटा दिया गया है, लेकिन कुछ अन्य अकाउंट पर अभी भी यह वायरल हो रहा है।संभाजी ब्रिगेड और अन्य प्रगतिशील संगठनों की ओर से घटना को लेकर आक्रामक आंदोलन करने के बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया। शनिवार को भी लाल महल के बाहर कुछ युवाओं ने प्रोटेस्ट किया है। प्रोटेस्ट करने वालों का आरोप है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद आखिर कैसे महल के अंदर यह डांस किया गया और शूटिंग हुई। आरोप है कि लाल महल के आस-पास नगर निगम के सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें क्यों नहीं रोका।वीडियो वायरल होने के बाद लावणी डांसर ने एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वैष्णवी ने कहा....छत्रपति शिवाजी महाराज और राजमाता जिजाऊ इनकी अस्मिता को धक्का पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था, में खुद शिवप्रेमी हूं और महाराष्ट्रियन लड़की हूं। फिर से ऐसी गलती कभी नहीं होगी ऐसा आश्वस्त करती हूं।शिवभक्तों की तरफ से भी इस वीडियो पर आपत्ति जताई गई है। शिवभक्तों का कहना है कि जिस लाल महल में छत्रपति शिवाजी महाराज और राजमाता जिजाऊ का संबंध था, उसे पवित्र स्थान को ऐसे बदनाम किया जाना गलत है। इसको लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस डांस पर विवाद के बीच शनिवार को मराठा संघ के कार्यकर्ताओं ने गाय के दूध से पूरे लाल महल को शुद्ध किया है


By - sagartvnews

14-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.