सागर-महापौर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित होने के साथ ही दोनों पार्टियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है, कांग्रेस से निधि सुनील जैन और भाजपा संगीता सुशील तिवारी इस मुकाबले में आमने सामने है,

भाजपा को इस बार सागर शहर से प्रत्याशी चयन में जातीय समीकरण को साधने कि काफी चिंतन और मंथन करना पड़ा है, सियासी जानकारों के मुताबिक भाजपा ने पहली बार शहर से लगातार एक ही जाति से प्रत्याशी चयन किए जाने की राजनीतिक दलों की मानसिकता को चुनौती देते हुए लीक से हटकर फैसला लिया है, शहर में इस तरह की सोच काफी जोर पकड़ती नजर आ रही थी जैन से ईतर जाति के प्रत्याशी को चुनावी जीत हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है इसी जातीय गणित के शिकंजे से मुक्त होने के चलते भाजपा ने इस बार महापौर पद के प्रत्याशी के चयन में खासकर ब्राह्मण जाति के प्रत्याशी को मौका देने का मन बनाने के संकेत देना शुरू कर दिए थे।

महापौर चुनाव में खास बात यह है कि कांग्रेस-भाजपा के दोनों ही प्रत्याशी पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। लेकिन दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के पतियों को राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है, दोनों ही आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं
इसके अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी की पति सुनील जैन कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं ,जबकि भाजपा प्रत्याशी के पति साल 2003 और 2013 में विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के लिए अपने राजनीतिक वजूद को मुख्यधारा में लाने के लिए फिर मौका मिला है।


By - Sagar tv news

14-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.