सागर-अपहृत व्यापारी का 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, जैन समाज में नाराजगी || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के जरुआखेड़ा में बदमाशों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर सराफा व्यापारी मुन्नालाल जैन का अपहरण किया है। अपहृत सराफा व्यापारी को 3 दिन बाद भी खोजा नहीं जा सका है। जिस कारण जरुआखेड़ा के जैन समाज और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। बुधवार को जैन समाज और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में और आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर अपहृत व्यापारी को मुक्त कराने की मांग की। वे मौन रैली निकालकर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिस अधिकारियों को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही ग्राम में पुलिस गश्त बढ़ाने और चौकी में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। इसी दौरान लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 3 दिनों के अंदर यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और अपहृत व्यापारी को उनके कब्जे से मुक्त नहीं कराया जाता है तो सागर-बीना रोड पर प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा।


By - Manoj Rai Jaruakheda

15-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.