शादी के दौरान जयमाला देख रहे थे लोग बालकनी टूट गई फिर हुआ ऐसा


 

 


एक शादी समारोह में बालकनी से जयमाला देख रहे लोगो की जान आफत में तब आगयी जब बालकनी अचनाक भरहरा कर टूटकर निचे आगयी घटना हादसे में 12 लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि जयमाला के दौरान दुल्हन को ले जाया जा रहा था। तभी 5 सेकेंड बाद ही बालकनी टूट गई। बालकनी में खड़े 12 से ज्यादा लोग खिलौने की तरह नीचे गिर गए। इसके बाद शादी में मातम पसर गया।मामला औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ टोले हारीबारी गांव का है। सोमवार देर रात जयमाला के दौरान बालकनी टूट कर गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बच गए। सभी को घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।घायलों में प्रीति कुमारी, उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रंधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी समेत अन्य शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से हारीबारी गांव पहुंची थी। हरिबारी गांव निवासी जय प्रकाश राम की बेटी थी। जयमाला कार्यक्रम चल रहा था।जयमाला देखने के लिए काफी महिलाओं की भीड़ छत पर जुटी हुई थी। इसी दौरान वजन ज्यादा होने से छत की रेलिंग भर भराकर गिर गई।दुल्हन की छोटी बहन प्रीति ने बताया कि छज्जा पहले से ही दरका (दीवार को छोड़ चुका था) हुआ था। ज्यादा भार से टूटने की आशंका है कि उन लोगों को पहले से ही थी। लिहाजा पिताजी व अन्य लोगों ने सभी को छज्जा पर चढ़ने से मना किया था, लेकिन कोई नहीं माना।छज्जा पर करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं व बच्चे-बच्चियां चढ़ गए। लिहाजा ज्यादा वजन झेल नहीं पाया और टूटकर गिर गया। इसके कारण सभी लोग जख्मी हो गए।


By - sagartvnews

15-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.