मैरिज एनिवर्सरी पर पति ने पत्नी को गिफ्ट में दी सौतन हैरान पत्नी पहुंची थाने


 

 

शादी की पहली सालगिरह पर पति ने पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसकी दुनिया हिल गई। गिफ्ट में उसे सौतन मिली। पति ने दूसरा ब्याह रचा लिया है। बुधवार को पहली पत्नी एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि पति ने प्यार के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए थे। फिर शादी से मुकरा तो रेप की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद उसने मुझसे शादी की थी।मामला शिवपुरी के सिरसौद थानाक्षेत्र का है। पीड़ित महिला का कहना है कि 10 जून 2021 को उसकी शादी बीपी नाम के युवक से हुई थी। 10 जून 2022 को ही उसने दूसरी शादी कर ली।पीड़ित का कहना है कि उसकी शादी को एक साल हो गए हैं। इस दौरान उसे चिकनपॉक्स हो गया। बीमारी का फायदा उठाते हुए पति के परिजन ने उसकी दूसरी शादी किसी और लड़की से करा दी। उसने विरोध किया, तो पति ने उसे पीटा। यही नहीं, उसे घर से भी भगा दिया।पीड़िता ने बताया साल 2018 में पहली बार उसकी शादी की बात चली। बात बढ़ गई थी। दहेज की बात पर मामला फंस गया। लड़के के पिता ने इतना दहेज मांग लिया कि मेरे घरवालों ने शादी से मना कर दिया। रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद बीपी का मुझे कॉल आया। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसके बार-बार कहने के बाद वह उसकी बातों में आ गई।बीपी ने शादी का झांसा देकर पढ़ाई के नाम पर शिवपुरी में कमरा लेकर रहने की बात कही। पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी का वादा किया। बातों में आकर वह शिवपुरी में किराए के रूम में रहने लगी। यहां बीपी आने-जाने लगा। इस दौरान बीपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए।महिला का कहना है कि 2019 में बीपी ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था। 10 जून 2021 को परिवार की रजामंदी के बाद बीपी ने उससे शादी की। वे दोनों तभी से साथ रह रहे थे।

 


By - sagartvnews

16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.