लव मैरिज की तो अपनों ने मुँह फेरा ये बात सता रही


 

 

 


एक युवती ने अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली। जिसके बाद गुस्साए परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर प्रेमी युगल ने SP से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने आरोप लगाया कि परिजन ज्यादा उम्र के शराबी व्यक्ति के साथ उसकी शादी कराना चाहते हैं।इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया जानकारी के मुताबिक राजिस्थान चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव खुडेरा चारणान की रहने वाली पूनम की चूरू निवासी राजा से काफी समय से दोस्ती चली आ रही है। दोनों की शादी की बात भी परिजनों के द्वारा की हुई है। मगर पूनम के पिता उसकी शादी अधिक उम्र के एक शराबी व्यक्ति से करना चाहते हैं। इस पर पूनम ने 12 जून को अपनी मर्जी से राजा से शादी कर ली।लेकिन शादी के बाद से ही युवती के परिजन प्रेमी युगल ने नाराज हैं और दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पूनम अब अपनी स्वेच्छा से अपने पति राजा के साथ चूरू में रह रही है। युवती ने बताया कि उसके परिजनों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई है, जो केवल उनको परेशान करने के लिए करवाई गई है। जिसके बाद प्रेमी युगल ने SP डी आनन्द से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है


By - sagartvnews

16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.