सागर-शायद इसे ही कहते हैं किस्मत का खेल ट्रेक्टर ट्रॉली भले मिट गई लेकिन चालक बच गया ! SAGAR TV NEWS


 

सड़क किनारे खड़े हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली में तेज रफ़्तार में आ रहे ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी की वो चकनाचूर हो गयी। गनीमत ये रही की चालक पंचर बनवाने दुकान पर गया हुआ था जिससे उसकी जान बच गयी। घटना सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन से सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अनाज से भरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी हुई थी। तभी तेज गति में आये अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली सड़क से काफी दूर जा गिरी। बताया गया की मनकापुर कोनिया से ट्रेक्टर ट्रॉली अनाज लेकर गौरझामर जा रही थी। तभी गुरु चोपड़ा के पास फोर लाइन पर उसका टायर पंचर हो गया। जिसे बनवाने चालक पास की दुकान पर ट्रेक्टर खड़ा कर पंचर बनवाने गया था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। हालांकि जनहानि होने से बच गयी। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है।


By - Prahlad Sahu Gourjhamar

16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.