Wah! इस गांव में पिछले 40 साल से नहीं आई पुलिस


 

 

 


गांव-कस्बों की कहानी आपने बहुत पढ़ी होंगी, लेकिन मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक गांव का किस्सा आपको हैरान कर देगा. इस गांव में पिछले 39 साल से लोगों को पुलिस थाने जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी. पुलिस स्टेशन में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ. गांव के लोग बड़े बुजुर्गों की पंचायत पर बना लेते हैं और आपसी सहमति से मामले सुलझा लेते हैं. लोगों को थाने जाने की नौबत ही नहीं आती. धार्मिक और पर्यटक नगरी ओरछा के पास बसा हाथीवर खिरक एक ऐसा गांव है जहां पिछले 39 साल से यानी साल 1983 से गांव के लोगों को पुलिस थाने की जरूरत ही नहीं पड़ी. थाने में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ. 39 सालों में अब तक एक भी अपराध दर्ज नहीं हुआ. गांव के लोग भी थाने और कोर्ट कचहरी से कोसों दूर रहते हैं. जब इस गांव में पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गांव के लोग पुलिस को ही नहीं जानते.100 साल की बुजुर्ग महिला प्यारी बाई पाल का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं देखा कि गांव में कोई विवाद हुआ है. गांव में पुलिस आई हो. पुलिस कैसी होती है वह नहीं जानती. गांव के कई बुजुर्ग और युवाओं का कहना है कि उन्होंने जब से होश संभाला है तब से गांव में कोई विवाद नहीं हुआ. कभी हल्के-फुल्के विवाद हो ही जाते हैं तो गांव के बुजुर्गों द्वारा पंचायत स्तर पर आपसी सहमति से बैठल कर उसे सुलझा लिए जाते हैं.पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल का कहना ह की जब मुझे पता लगा कि इस गांव में 39 साल से कोई अपराध थाने में दर्ज नहीं हुआ है तो सबसे पहले खुद गांव को देखा गया. वहां के लोगों से बात की और उसके बाद उन्होंने विलेज क्राइम नोटबुक चेक कराई तो पता चला कि यहां साल 1983 से कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है. इस अमन पसंद गांव में एक शख्स असामाजिक किस्म का था लेकिन वह अब गांव में नहीं रहता है. हाथीवर खिरक गांव में 225 लोगों रहते हैं. इस कम आबादी वाले गांव में अमन चैन और शांति और खुशनुमा वातावरण के साथ प्राकृतिक समावेश भी है.

 

 


By - sagartvnews

17-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.