बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी ने पिता को भेज दिया ऊपर


 

 

 

एक युवती ने अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बुजुर्ग पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि बेटी के अवैध संबंधों को लेकर वह मना करता था। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने बेटी और उसके कतिथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी में कुरूद थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम झुरा नवागांव निवासी सत्तूराम देवदास का शव 14 जून की सुबह उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उसके एक दिन पहले 13 जून की रात उसकी पत्नी और एक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। दूसरी बेटी पार्वती(30) गांव में अपने परिवार के घर सोने के लिए गई थी। सामान्य मौत समझकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए।श्मशान घाट पर जब सत्तूराम के शव से पहने हुए कपड़े निकाले गए तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। ऐसे में ग्रामीणों ने मौत को लेकर संदेह जताया। इस पर सत्तूराम को भाई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया। शार्ट पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसकी जानकारी FSL रायपुर को दी गई और बुलाया गया।डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची । जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रोशन यादव(35) को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ के दौरान सत्तूराम की बेटी पार्वती(30) के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने पार्वती को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रोशन से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। वह मना करता था, गालियां देता था, इसलिए मार दिया। पार्वती की पहले शादी हो चुकी थी पति को छोड़कर घर में ही रह रही थी।पुलिस ने प्रेमी और बेटी दोनों को गिरफ्तार कर लिया हे

 


By - sagartvnews

17-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.