स्कूल टीचर ने बच्चों के साथ कजरा मोहब्बत वाला गाने पर लगाए ठुमके


 

 

 

दिल्ली की एक स्कूल टीचर ने अपनी छात्राओं के साथ ऐसा डांस किया है कि वह सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वीडियो में स्कूल की महिला टीचर अपनी
स्टूडेंट्स के साथ कजरा मोहब्बत वाला (kajra Mohabbat wala) गाने पर डांस कर रही है. यह वीडियो कुछ ही घंटों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.वीडियो को मनु गुलाटी (Manu Gulati) नाम की टीचर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. दोनों ही जगहों पर वीडियो को खासा पंसद किया जा रहा है. हालांकि, कुछ लोग डांस को गैर-जरूरी बताते हुए इसका विरोध भी कर रहे हैं.Manu Gulati ने इस वीडियो के साथ लिखा है,दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के. समर कैंप के आखिरी दिन हमारा डांस. ये हमको खुशी और एकता के कुछ बेहतरीन पलों की ओर ले गए.टीचर मनु गुलाटी (Manu Gulati) के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि काश उनके स्कूल में भी कोई इस तरह की टीचर होती. तो कोई कह रहा है कि उनके वक्त में इस तरह से पढ़ाई-लिखाई नहीं हुआ करती थी.टीचर Manu Gulati के वीडियो पर कुछ लोग नेगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि स्कूल में इस तरह से डांस करवाना ठीक नहीं है. कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि स्कूल में लड़कियों को डांस की जगह पर अपनी सुरक्षा करने की ट्रेनिंग दिलाई जाती तो ज्यादा ठीक रहता खेर टीचर और स्टूडेंट्स के बीच की बॉन्डिंग को देखकर यूजर्स वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को 21 हजार लोगों ने लाइक भी कर लिया है। बता दें कि कजरा मोहब्बत वाला गाना किस्मत फिल्म का है। इसे आशा भोसले और शमशाद बेगम ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाकर अमर कर दिया है। आज भी जब यह गाना बजता है तो लोगों के मुंह से खुद ब खुद इसके शब्द निकलने लगते हैं

 


By - sagartvnews

18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.