सेना भर्ती की तैयारी में दौड़ लगा रहे युवक के साथ ये क्या हो गया


 

 


सोते जागते आर्मी ज्वाइन करने का सपना देखने वाले एक युवक की आज सुबह एक्सीडेंट में मौत हो गई। युवक की शादी पिछले महीने ही हुई थी। पिता उसे रोजना सुबह 4 बजे उठा दिया करते थे। आज भी उठाया। गांव के कुछ साथियों के साथ युवक सड़क पर दौड़ रहा था। घर महज 2 किलोमीटर की दूरी पर पीछे से आया वाहन युवक को रौंदते हुए निकल गया। खुशियों के घर में कोहराम मच गया।। सेना भर्ती का सपना देख रहे उसके साथी भी सकते में हैं। पिता खुद को गुनहगार मानकर पछतावा कर रहे हैं।मामला राजिस्थान के भरतपुर के गोपालगढ़ कस्बे का है। यहां अधिकतर युवक आर्मी भर्ती का सपना देखते हैं। गांव के रामहेती का 22 साल का बेटा देवेंद्र भी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। गांव में दौड़ने के लिए कोई ट्रैक नहीं है इसलिए गोपालगढ़ से बरखेड़ा गांव तक जाने वाली तकरीबन 4 किलोमीटर की सिंगल लेन सड़क पर इस गांव के नौजवान रोज अंधेरे मुंह उठकर दौड़ लगाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार को भी देवेंद्र के पिता रामहेती ने सुबह 4 बजते ही बेटे को जगा दिया। कहा- दौड़ लगा आओ। गांव के ही कुछ अन्य युवकों के साथ देवेंद्र बरखेड़ा गांव जाने वाली सड़क पर दौड़ पड़ा। वह 2 किलोमीटर भी नहीं गया था कि पीछे से आया अज्ञात वाहन देवेंद्र को सड़क पर ही रौंद गया।देवेंद्र की शादी 38 दिन पहले 10 मई को हुई थी। घर में नई नवेली दुल्हन शिववती (22) के आने से रौनक थी। शिववती अभी घर-परिवार को समझ ही रही थी कि शनिवार की सुबह उसके लिए मातम लेकर आई। हादसा सुबह साढ़े 4 बजे के करीब हुआ। अंधेरा होने के कारण देवेंद्र वाहन की चपेट में आ गया। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। देवेंद्र के साथियों ने परिजनों को सूचना दी। उसे तुरंत पहाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने बरखेड़ा रोड पर देवेंद्र का शव रखकर सड़क को जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल जाम खोल दिया गया है।


By - sagartvnews

18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.