पड़ोसन बनी दुल्हन पंचायत फेल तो पुलिस ने मांग में भरवाया सिंदूर


 

 

रविवार को एक पड़ोसन परिवार की बहू बनी। लड़के का परिवार शादी के खिलाफ था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। परिवार समाज में बदनामी होने के हवाला देकर शादी से इनकार करता रहा। इधर, प्रेमी जोड़ा छुप-छुपकर मिलते रहे। बात गांव में फैल गई। लड़की के परिवार वाले पंचायत के पास गए। पंचायत बैठी पर लड़के के परिवार वाले नहीं माने।मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवक-युवती को बुलाया और बात की। दोनों शादी के लिए हामी भरी। फिर क्या था, मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। पूरा गांव शादी का साक्षी बना।मामला बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव का है। गांव के स्व. गंगा विष्णु यादव के बेटे सतेंद्र यादव की भगवान शर्मा की बेटी गुड़िया कुमारी शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी जोड़े परिवार और समाज से छिप-छिपाकर मिला करते थे मेल-मिलाप के दौरान ही दोनों की प्रेम कहानी गांव वालों को पता चल गई। इसके बाद दोनों के परिजनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। तनाव की स्थिति को देख गांव में ही पंचायत के माध्यम से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया।हालांकि पंचायत के माध्यम से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लड़की वालों का कहना था कि समाज की नजरों में बदनामी हो चुकी है। लड़के को शादी करनी ही पड़ेगी। हालांकि लड़के वाले शादी नहीं करने पर उतारू थे।अंत में पीड़ित लड़की पक्ष वालों ने प्रशासन का सहारा लिया। इसके बाद प्रशासन ने मामले की तहकीकात कर दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद चननिया डीह मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान यहां पुलिस भी तैनात रही। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव, सरपंच प्रतिनिधि मो जुनैद, बड़गांव सरपंच पुलिस पदाधिकारी समेत लड़का और लड़की पक्ष के परिजन मौजूद थे


By - sagartvnews

20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.