सागर पुलिस पर लगे आरोप,छोटी सी बात पर दो बच्चों के पिता के साथ किया ऐसा ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में पुलिस की पिटाई से एक युवक की जान चले जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। जहां छानबीला थाना पुलिस की बेरहमी सामने आई है। ऐसा आरोप है की पुलिस ने एक युवक गब्बर उर्फ़ गयाप्रसाद के साथ उसके घर जाकर जमकर मारपीट की और पुलिस वाहन में डालकर थाना ले जाने के पहले बीला गांव के बस स्टैंड पर सड़क पर लिटाकर फिर पीटा इससे भी दिल नहीं भरा तो उसे थाने में ले जाकर भी पीट दिया। साथ ही अशांति फैलाने के आरोप में कार्यवायी कर शाहगढ़ अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद छानबीला थाने लाकर हवालात में डाल दिया। वो बेसुध था सुबह करीब बजे होश आया तो जमीन पर गश खाकर बेहोश हो गया। उसे तत्काल शाहगढ़ फिर जिला अस्पताल पहुंचाया इसके बाद भोपाल गाँधी मेडिकल कॉलेज रैफर किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। उसके परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ऐसी जानकारी है की गब्बर की दोस्ती छानबीला थाने के एक आरक्षक से थी। जिससे दिन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दिन यानी 16 जून को गब्बर के परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है की तभी छानबीला थाने में पदस्थ आरक्षक, थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे जहाँ उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी जान चली गयी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।
दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बचती हुई नज़र आ रही है।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.