शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ऊपर भेज दिया || STVN INDIA ||


 

महज़ डेढ़ महीने पहले एक युवक की शादी हुई लेकिन पति अपनी पत्नी की मंशा को समझ नहीं पाया। जहां कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया और कीमती सामान समेटकर फरार हो गयी। मामला बिहार के छपरा के भगवान बाजार थानांर्गत अजयबगंज मोहल्ला का है।
जानकारी के मुताबिक संतोष की शादी गोपालगंज की रहने वाली सिमरन कुमारी से डेढ़ महीने पहले हुई थी। इसके बाद ही सिमरन ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। बताया जा रहा है। कि शादी के बाद सिमरन अक्सर मोबाइल पर देर तक अपने प्रेमी से बात करती थी। जिससे संतोष को अपनी पत्नी पर शक होता था। तब उसने सिमरन का स्मार्टफ़ोन ले लिया और उसको कीपेड वाला फोन दे दिया। बताया गया की बीती रात सिमरन ने अपने प्रेमी को अपना रिश्तेदार बता कर अपने घर पर बुलाया। जब रात में संतोष को छोड़कर उसके परिवार के सभी लोग पड़ोस में शादी में शामिल होने गए थे। तब मौका देखकर सिमरन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति संतोष की हत्या कर दी और उसकी डेड बाडी को कमरे में पंखे से टांग दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सिमरन ने घर से महंगा सामान समेटा और घर को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


By - Sagar tv news

21-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.