लड़की ने खुद से शादी की और फिर खुद को ही तलाक देकर अब सुर्खियों में छाई


 

 

हाल ही में गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से ही शादी कर ली थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही. खास बात ये रही कि क्षमा बिंदु की शादी में हल्दी, मेहंदी, फेरे जैसे रस्म भी हुए.पूरे रीति रिवाजों के साथ वडोदरा में क्षमा बिंदु ने शादी की थी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मॉडल की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने खुद से शादी भी की और शादी के 3 महीने के भीतर ही तलाक भी ले लिया.मॉडल का नाम क्रिस गैलेरा है. वह ब्राजील की रहनेवाली हैं. क्रिस गैलेरा ने खुद से शादी के 3 महीने बाद ही कहा था कि उन्हें कोई मिल गया है और इसलिए वह खुद से तलाक ले रही हैं. उन्होंने कहा- जैसे ही मैं एक खास शख्स से मिली, मुझे प्यार पर भरोसा होने लगा. तलाक को लेकर क्रिस ने कहा कि ये जब तक चला मैं खुशी से ही रही.इससे पहले खुद से शादी को लेकर क्रिस ने कहा था कि वह पुरुष पर आश्रित रह-रहकर थक चुकी हैं. इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया था. मॉडल ने ये भी कहा था कि उन्हें अकेले रहना बहुत पसंद है और उन्हें इस बात का भी दुख नहीं था कि उनकी शादी में कोई दूल्हा नहीं होगा.शादी के दिन वह एक चर्च के सामने फोटो क्लिक करवाती दिखी थीं. क्रिस व्हाइट ड्रेस में बुके लिए पोज दे रही थीं. वह इस दौरान काफी खुश भी दिखाई दे रही थीं. लेकिन क्रिस, खुद की पत्नी बनकर ज्यादा दिन नहीं रह पाई थीं.बता दें कि क्रिस इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी ग्लैमरस फोटो इस प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहती हैं. यहां उन्हें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.


By - sagartvnews

22-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.