बेटे ने माँ का सपना पूरा करने छोड़ी सरकारी नौकरी भरा महापौर पद के लिए नामांकन


 

 


एक बेटे ने मां का सपना पूरा करने सरकारी नौकरी छोड़ी माँ का सपना हे बेटा महापौर बने, इसलिए उसने ऐसा किया हे और महापौर पद के लिए नामांकन भी भरा हे इंदौर में रहने वाले 33 साल के सब इंजीनियर महेंद्र मकासरे ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर नगर निगम चुनाव में निर्दलीय महापौर पद के लिए नामांकन दर्ज कराया मकासरे का नामांकन फॉर्म अप्रूव हो गया है और उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित गया हे मकासरे ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बाद 2009 में शिक्षा विभाग में सब इंजीनियर की नौकरी जॉइन की थी, लेकिन अब इस्तीफा देकर महापौर पद के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है। मकासरे आगे बताते हैं कि मां की इच्छा थी कि मैं इंजीनियर बनूं तो मैंने वैष्णव पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग की। अब मां चाहती है कि मैं जनता की सेवा करूं, इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं।मकासरे ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि इंदौर की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देकर इंदौर का महापौर बनाएगी, लेकिन किसी कारण से मैं हार भी जाता हूं तो भी मैं अब लोगों की सेवा ही करूंगा। मेरी उम्र 33 साल है और मेरी दो बेटियां हैं। मेरा जन्म बड़वानी में हुआ था, लेकिन पिछले 30 साल से इंदौर के द्वारकापुरी कॉलोनी में रह रहा हूं।मकासरे ने बताया कि शिक्षा विभाग में सब इंजीनियर की नौकरी शुरू करने के बाद उन्होंने इंदौर के 80 से 100 साल पुराने 24 जर्जर स्कूलों का सर्वे कर उनकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी। इसके बाद 12 स्कूलों का री-डेवलपमेंट का काम हो चुका है। जबकि 12 स्कूलों का री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। मेरे पिता मजदूरी करते थे और मां कभी घर-घर बर्तन मांजने का काम करती थीं। मां की इच्छा थी कि मैं खूब पढ़ाई करूं और इंजीनियर बनूं। घर में आर्थिक समस्या के चलते मैंने पिता के साथ मजदूरी की, सब्जी बेचने का काम भी किया, क्योंकि मैं अपनी मां के सपने को पूरा करना चाहता था। अब मेरी मां चाहती हैं कि इंदौर शहर का मेयर बनूं और जनता की सेवा करूं। मैं अपनी मां के हर सपने को पूरा करना चाहता हूं और इसीलिए सरकारी नौकरी छोड़कर मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरा हूं। मैं हारा तो भी आगे जनता की सेवा ही करूंगा। मां के सपनों को पूरा करने के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।

 


By - sagartvnews

22-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.