मॉडल के साथ फैशन फोटोग्राफर ने शादी का झांसा देकर किया ऐसा


 

 

राजस्थानी के जोधपुर की मॉडल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पाली के एक फोटोग्राफर सिद्धार्थ वैष्णव पर शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक 26 साल की जोधपुर की रहने वाली मॉडल ने पाली के सोसायटी नगर रहने वाले फोटोग्राफर सिद्धार्थ वैष्णव पुत्र मनोज कुमार वैष्णव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मॉडल ने बताया कि 2019 में पाली के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले फोटोग्राफर सिद्धार्थ से उसकी मुलाकात जोधपुर में हुई थी। 8 जून 2020 को राणावास (पाली) एक वीडियो शूट के लिए आई थी। तब भी मिले थे।इसके बाद 31 दिसंबर 2021 को सिद्धार्थ ने उसे शादी का झांसा देकर पाली बुलाया और पुराना बस स्टैंड स्थित अपने ऑफिस में ले जाकर रेप किया। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर कई बार रेप करता रहा। मॉडल ने बताया कि बार-बार शादी का कहने पर सिद्धार्थ ने 21 फरवरी 2022 को वापस पाली बुलाया। पाली जाने पर सोनाणा खेतलाजी के पास एक शिव मंदिर में ले गया। वहां दोनों ने शादी की। शादी में सिद्धार्थ का एक भाई भी शामिल हुआ था। इसके बाद भी वह अपने घर लेकर नहीं गया और पत्नी मानने से इनकार कर दिया। अब वह कहता है कि तुम मेरी जाति की नहीं हो, इसलिए परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे। मॉडल का कहना है कि वह मुझसे शादी करे या फिर कानून उसे सजा दें।युवती ने आरोप लगाया कि वह औद्योगिक थाने अपनी फरियाद लेकर गई थी। रात में जो पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने उसके साथ सही व्यवहार नहीं किया और रेलवे स्टेशन जाकर सोने को कहा। इसके बाद सखी सेंटर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने उसकी बात सुनकर मामला दर्ज किया।हे और जांच में जुट गयी हे


By - sagartvnews

23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.