यूपी में दूल्हा बा: का बा फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर ने यूपी को बनाया ससुराल


 

 

कभी अपने गाने यूपी में का बा से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गईं हैं।यूपी और बिहार विधानसभा चुनाव में अपने गानों के माध्यम से फेमस हुईं सिंगर नेहा सिंह राठौर ने शादी रचा ली। नेहा ने 21 जून को अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी सादगी के साथ संपन्न हुई। शादी की कुछ फोटो सामने आ रही हैं।नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधानसभा में तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने बिहार में का बा और फिर यूपी में का बा गाना गाकर धूम मचा दी थी। नेहा ने अपने गानों के जरिए पहले नीतीश कुमार और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान नेहा सिंह राठौर को गाने के जरिए जवाब दिया था मैथिली ठाकुर ने जो खुद एक लोक गायिका हैं। नेहा के का बा के जवाब में मैथिली का ई बा काफी चर्चित हुआ था। दोनों की सुरीली जुगलबंदी मीडिया में खूब छाई रहती थी। इसके अलावा छात्र और छात्रों के साथ हो रही अन्याय पर भी गीत गाए हैं।खासबात ये है कि नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गई है। नेहा अपनी शादी में खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर अपनी शादी तामझाम से दूर रखना चाहती थी इसलिए शादी लखनऊ में रखी गई।


By - sagartvnews

23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.