3 गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करते-करते प्रेमी ने किया कुछ ऐसा


 

 


3 गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करते-करते एक युवक चोर बन गया। वो फिर से गिफ्ट देने के लिए बाइक चोरी करने जा रहा था, लेकिन इस बार पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने पुलिस को बताया कि मेरी 3 गर्लफ्रेंड्स हैं। जिन्हें महंगे गिफ्ट का शौक है। दूसरी वाली ने इस बार मोबाइल मांगा था। इसलिए मैं बाइक उठाने आ गया। वो बाइक को 2-3 हजार रुपए में बेच देता था।बिहार के रोसड़ा में बुधवार को स्थानीय पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया। चोर ने बताया कि वह अपनी तीन तीन गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए बाइक की चोरी किया करता था। गिरफ्तार युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव निवासी राजेन्द्र महतो के पुत्र सत्यनारायण महतो के रूप में हुई।इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि रोसड़ा थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। उनके इस हरकत से आम लोगों के साथ पुलिस भी परेशान थी।इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सुचना मिली की ये शातिर एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इधर, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने रोसड़ा थाना क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की है। उसने इन घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही बताया कि वह चोरी की गई बाइक को दो से तीन हजार रूपए में बेच देता था।वहीं, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया है। चोर द्वारा बताये गए अन्य चोर को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस पूछताछ के दौरान बाइक चोर ने बताया कि अपनी तीन तीन गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए बाइक की चोरी किया करता था। वह चोरी कर कमाए हुए पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देता था।


By - sagartvnews

23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.