शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता के साथ ये क्या हो गया पिता बोले- दामाद ने किया ऐसा


 

 

शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार है। पिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने फोन कर बताया कि मेरी बेटी के पेट में दर्द हो रहा है।हमलोग देखने पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने दहेज के 40 हजार रुपए के लिए बेटी का हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है।घटना बिहार के झुनठी गांव की है। मृतका की पहचान नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र के इसुआ गांव निवासी सुनील पंडित बेटी सुषमा कुमारी के रूप में की गई। सुनील पंडित ने 6 जून को नवादा के रामबरन कुमार से अपनी बेटी की शादी कराई थी। पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद जांच शुरू हुई।मृतका के पिता ने बताया कि 6 जून को ही मैंने अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करवाई थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव निवासी चंदेश्वर पंडित के बेटे रामबरन पंडित के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। शादी में मैंने दहेज में 40 हजार काट लिए थे। इसी 40 हजार के लिए नवविवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के 18 दिन बाद ही शुक्रवार को ससुराल वालों ने उसे मौत की नींद सुला दिया।सुनील पंडित ने बताया कि बेटी के ससुराल से फोन आया कि सुषमा के पेट में बहुत जोर से दर्द हो रहा। ऐसे में हम लोग बेटी को देखने के लिए उसके ससुराल पहुंचे, जहां देखा कि सुषमा मृत पड़ी हुई है, और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। ऐसे में मैने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि बेटी के शव को देखकर लग रहा कि तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई है।इस मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति रामबरन पंडित, ससुर चंदेश्वर पंडित और सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल के सभी लोग फरार है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया है कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


By - sagartvnews

25-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.