बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही MP की लड़की बॉर्डर पर पकड़ी घर से पासपोर्ट चुराकर भागी


 

 

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही मध्यप्रदेश की एक लड़की को अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है। 24 साल की युवती के पास पाकिस्तान जाने का वीजा भी था, लेकिन उसके नाम से लुक आउट सर्कुलर (LOC) पहले ही जारी हो चुका था। इस वजह से पंजाब में अमृतसर जिले के अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग के अधिकारियों व बीएसएफ अधिकारियों ने युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब मध्यप्रदेश के रीवा से पुलिस उसे वापस ले जाने के लिए अमृतसर पहुंच चुकी है।युवती का नाम फिजा खान है। 24 वर्षीय इस युवती की कहानी 14 जून से शुरू हुई। रीवा के थाना कोतवाली में 24 साल की फिजा अचानक घर से अपने डॉक्यूमेंट व पासपोर्ट लेकर भाग गई। फिजा जब नहीं मिली तो परिवार ने रीवा के थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। घर से फिजा का पासपोर्ट भी गायब था। यह देखकर परिवार ने तुरंत पुलिस के जरिए फिजा का LOC भी जारी करवा दिया, ताकि वह विदेश न भाग सके।परिवार की तरफ से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मामला प्यार से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर फिजा को पाकिस्तानी युवक दिलशाद से प्यार हो गया। फिजा ने दिलशाद के कहने पर पासपोर्ट भी बनवा लिया। कई बार वह पाकिस्तान जाने की बात अपने परिवार से भी कह चुकी थी। इतना ही नहीं, दिलशाद के साथ मिलकर फिजा ने पाकिस्तान का वीजा भी जारी करवा लिया, लेकिन जब वह घर से भाग गई तो मामला परिवार की समझ में आया घर से पासपोर्ट-डॉक्यूमेंट और कैश लेकर भागी फिजा की शिकायत परिवार ने 14 जून को रीवा के कोतवाली थाने में जमा करवा दी। परिवार को उसके विदेश जाने पर शक था तो पुलिस को कह कर LOC भी जारी करवा दी गई। इसी दौरान जब फिजा पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची तो कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही फिजा के पाकिस्तान जाने की सूचना पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार को भी दी।​​​​​​​शनिवार सुबह रीवा की पुलिस अमृतसर रूरल पुलिस के अंतर्गत आने वाले घरिंडा थाने में पहुंच गई, जहां फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ घरिंडा करमपाल सिंह ने बताया कि फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वे उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए एसडीएम-2 के पास जाएंगे, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद वे फिजा को लेकर रीवा के लिए रवाना हो जाएंगे।


By - sagartvnews

26-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.