TI की प्रेमिका महिला ASI लग्जरी लाइफ की शौकीन:9 साल की नौकरी में 60 लाख का बंगला


 

 


इंदौर में TI सुसाइड मामले में पुलिस महिला ASI रंजना खाण्डे के रिकॉर्ड खंगाल रही है। अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रंजना ने 9 साल की नौकरी में 60 लाख रुपए का बंगला खरीद लिया। अन्य जगहों पर ऐशोआराम के भी साधन हैं। पुलिस इनकी कीमत का आकलन कर रही है। यह भी बात सामने आ रही है कि, बंगले के लिए भी महिला ASI TI हाकम सिंह पंवार को ब्लैकमेल किया था। जिसे लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। बता दें कि शुक्रवार को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ TI ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने पहले महिला ASI को गोली मारी थी।गोलीकांड के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने TI हाकम सिंह पंवार की मौत ओर ASI रंजना खाण्डे की जानकारी निकलवाना शुरू की। महिला ASI रंजना को पुलिस विभाग में आए मात्र 9 साल ही हुए हैं, लेकिन इतने सालों की नौकरी में सिलीकॉन सिटी में 60 लाख रुपए का बंगला खरीद लिया। यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास इतने रुपए कहां से आए। फिलहाल अफसर इस मामले में चुप्पी बनाए हुए हैं।रंजना रीगल स्थित असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस ऑफिस में पदस्थ है। नवंबर 2013 में उसकी नियुक्ति हुई थी। यहां पहली पोस्टिंग डीपीओ धार में हुई। वह अपनी मां और भाई के साथ धामनोद के संजय नगर में रहती थी। यहां नौकरी में सबसे पहले उसने दो लोगों पर रेप के आरोप लगाए। हालांकि दोनों मामलों में समझौता हो गया। इसे लेकर ASI की विभागीय जांच भी हुई थी।धार में अपने ही डिपार्टमेंट में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के घर पर रात दो बजे महिला ASI झांसा देकर रेप का शिकायती आवेदन लेकर पहुंची थी। इस मामले में पुलिसकर्मी को बाले-बाले समझौता करना पड़ा। बाद में एक अन्य मामले में रंजना के खिलाफ शिकायत हुई। इसमें उसे अफसर भोपाल ट्रांसफर कर रहे थे, लेकिन घर दूर होने का हवाला देते हुए रंजना ने अपनी पोस्टिंग मई 2018 में इंदौर करा ली। इंदौर आने के बाद 31 दिसंबर 2021 को रिटायर्ड एसआई यादव पर भी महिला ASI ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इस मामले में भी गुपचुप तरीके से समझौता हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुरहानपुर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी पर भी आरोप लगा चुकी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक सराफा और खुड़ैल में TI रहते हाकम सिंह की रंजना से विभागीय मामलों को लेकर बातचीत होती रहती थी। हाकम सिंह की खरगोन में पोस्टिंग के दौरान रंजना अपने रिश्तेदार का काम कराने के लिए पहुंची थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छुट्‌टीयों में रंजना मंडलेश्वर की ट्रिप किया करती थी। वह सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो डालने के लिए भी डिपार्टमेंट में चर्चाओं में रहती थी।


By - sagartvnews

27-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.