थाने से आरोपियों को भगाने वाली फरार TI गिरफ्तार


 

 

राजिस्थान के सिरोही के बरलूट थाने में SHO रहते हुए तस्करों को फरार करवाने के मामले बर्खास्त SI सीमा जाखड़ को पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात ससुराल से पीहर जाते समय पुलिस ने सीमा को दबोचा। नवंबर 2021 के इस मामले में 4 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सीमा जाखड़ को रातभर सरूपगंज थाने में रखा गया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, सरूपगंज पुलिस आरोपी सब इंस्पेटर से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार मामले में लम्बे समय से अनुसंधान चल रहा था. अब उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपी सब इंस्पेटर सीमा जाखड़ को गिरफ्तार किया है. मामले में अन्य बर्खास्त पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो सकती है.4 और 15 नवंबर की रात को बरलूट थाना अधिकारी सीमा जाखड़ ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया था. वहीं इस मामले में पुलिस पर तस्करों को पैसे लेकर भगाने का भी आरोप लगा था. मामले में एसपी धर्मेंद्र सिंह की ओर से विशेष पड़ताल की गई जिसमें सामने आया कि तस्करों को भगाने के लिए 10 लाख की डील हुई है. जांच में एक होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले जिसमें तस्करों के साथ पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है.फुटेज में पैसे की भी डील होते नजर आई है. तस्करों के साथ मिलीभगत पर सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ सहित तीन कांस्टेबल को बर्खास्त किया गया था. मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं अब एनडीपीएस एक्ट के मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ की भी गिरफ्तार हुई है. एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.


By - sagartvnews

27-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.