विवाहिता प्रेमी की शादी से थी नाराज , पति की मदद से पार्टी में बुलाकर किया ऐसा


 

 

 

प्रेमी की शादी हो जाने से विवाहित प्रेमिका को नागवार गुजरा कि उसकी हत्या करवा दी। मामला वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के लोमा पंचायत की है जहां पंचायत सरकार भवन पर 05 दिनों से गायब युवक का शव मिला। मृतक के परिवार वालों ने न्याय मांगा है। विदित हो कि रामपुर चकलाला गांव निवासी स्व नेमचंद राय की पत्नी आशा देवी द्वारा जंदाहा थाने में 21 जून को दिलीप राय, मनीष राय और भागदेव राय समेत अन्य लोगों पर घर से बुलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस करवाई में लगी थी।इधर परिवार वाले युवक को खोजबीन में जुटा हुआ था। इसी बीच बीते देर शाम पंचायत सरकार भवन परिसर में खेल कूद कर रहे युवाओं का दुर्गंध मिली और जब भवन की छत पर देखा तो सड़े हुए अवस्था में शव भवन के बालकोनी में पड़ा हुआ है जिसकी सूचना गांव मे आग की तरह फैल गया शव देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी युवक की पहचान पास के बगीचे में फेंका गया मृतक के कपड़े से हुई परिवार वालों में कोहराम मच गया।शव मिलने की जानकारी पर जंदाहा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम टीसीऔता थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव पुलिस दल बल के साथ पहुचे। पंचायत सरकार भवन होने के कारण शव की कब्जे में लेने के लिए पंचायत सचिव को बुलवाकर भवन खोला गया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। वही सभी घर छोड़कर फरार हो गया। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी कर रही हैं।मामला दरअसल बताया गया है कि मृत युवक का एक विवाहित महिला पूजा देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका और उसके परिवार वाले मृतक मनीष कुमार की जमीन जायदाद संपत्ति हड़पने के लिए उसकी शादी होने नहीं दे रहे थे। पूर्व में भी जमीन हड़पने के लिए मृतक के साथ मारपीट किया गया था। मृतक मनीष के परिवार वालों द्वारा मनीष की शादी बीते 15 जून को करवा दी गई। उसके बाद से ही प्रेमिका और उसके पति को नागवार गुजरा की प्रेमी युवक को घर से बुलाकर शराब पार्टी कर हत्या करवा दी।


By - sagartvnews

27-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.