कच्ची उम्र में प्रेमी प्रेमिका भागे चाइल्ड लाइन की टीम ने पकड़ा


 

 

 


एक लड़की ने प्रेमी के लिए घर छोड़ दिया। दोनों ने अहमदाबाद जाने का फैसला लिया। बाइक पर दोनों 200 किमी दूर आगरा तक पहुंच गए। लेकिन, यहां रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की के मुताबिक उसको लड़के वाले देखने आने वाले थे। वो शादी नहीं करना चाहती थी। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिवार वालों के सुपुर्द किया गया है।रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक धीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर वो अपनी टीम के साथ घूम रहे थे। उनकी नजर प्लेटफॉर्म पर बैठे नवयुवक और नवयुवती पर पड़ी। काफी देर तक जब उनकी निगरानी की तो पता चला कि उनके साथ कोई बड़ा व्यक्ति नहीं है। दोनों नाबालिग लग रहे थे। ऐसे में उन्होंने दोनों से पूछताछ की। दोनों ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने जीआरपी को बुला लिया। इसके बाद दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों ने सच्चाई बता दी।दोनों ने बताया कि वो उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों कुछ महीने में बालिग हो जाएंगे। मगर, किशोरी के घरवाले उसकी शादी के लिए लड़का तलाश कर रहे थे। उसे लड़के वाले देखने आ रहे थे। ऐसे में किशोर अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर घर से भगा लाया। उसने स्टेशन की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद वो ट्रेन पकड़कर अहमदाबाद जाने की तैयारी में थे। ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।चाइल्ड लाइन ने दोनों के घरवालों के नंबर लेकर उनके परिजनों से बातचीत की। घरवालों ने बताया कि वो भी बच्चों को लेकर परेशान थे। उनकी तलाश की जा रही थी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। जानकारी पर दोनों के परिजन देर रात जीआरपी थाने पहुंचे। जहां से दोनों को मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।


By - sagartvnews

28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.