बहन ने नाराज भाई को लिख डाली आधा किलोमीटर लंबी चिट्ठी, 5 किलोग्राम वजन वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गई


 

 


पहले के दौर में लोग एक-दूसरे को चिट्ठियां लिखकर हाल-चाल लिया करते थे. खत देने के बाद कई दिनों तक चिट्ठी के जवाब का इंतजार करना पड़ता था. आज ज़माना अलग हो चुका है. जैसे ही किसी की याद आती है, इंसान फोन लगाकर बात कर लेता है. ऐसे में अगर कोई किसी को लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखे, तो आश्चर्य होना लाज़मी है.केरल (Kerala News) के इद्दुकी में रहने वाली कृष्णाप्रिया ने अपने 21 साल के भाई कृष्णप्रसाद के लिए चिट्ठी लिखी है. ये चिट्ठी इतनी लंबी है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. ये चिट्ठी कृष्णाप्रिया ने अपने भाई को तब लिखी थी, जब वो उसे ब्रदर्स डे पर विश करना भूल गई. अपनी बात रखने के लिए बहन ने इतनी लंबी चिट्ठी लिखी कि ये विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गई.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेशे से इंजीनियर कृष्णाप्रिया ने अपने 21 साल के भाई कृष्णप्रसाद के लिए चिट्ठी लिखी. इस साल वर्ल्ड ब्रदर्स डे के मौके पर कृष्णाप्रिया अपने भाई के साथ नहीं थीं और वे उन्हें विश करना भी भूल गईं. इसके बाद जब भाई ने उन्हें मैसेज किया तो घंटों तक वे मैसेज देख भी नहीं पाईं. ऐसे में भाई ने कृष्णा को याद दिलाने के लिए कुछ स्क्रीनशॉट्स भी भेजे. जब इस पर भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया तो उनके भाई ने उन्हें व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया. जब भाई ने उनसे बात करनी बंद कर दी तो कृष्णा ने चिट्ठी के ज़रिये अपनी बात रखी , जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गई.चिट्ठी को कृष्णाप्रिया ने 25 मई से लिखना शुरू कर दिया. उन्हें सामान्य पेपर पर लिखना शुरू किया था, लेकिन जब उनकी बातें खत्म नहीं हो रही थीं, तो उन्होंने दुकान से 15 पेपर रोल खरीदे. हर रोल को वे 12 घंटे में खत्म कर रही थीं. आखिरकार ये चिट्ठियां आपस में जोड़ना मुश्किल काम था. किसी तरह जब वे इसे जोड़कर पोस्ट ऑफिस पहुंचीं तो इसका वजन 5.27 किलो और लंबाई 434 मीटर निकली. पार्सल में चिट्ठी देखने के बाद भाई कृष्ण प्रसाद दंग रह गया. उसने जब कोलकाता के यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम को लेटर भेजा, तो इसके रिकॉर्ड बनने की पुष्टि हुई.


By - sagartvnews

28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.