सागर-डिग्री कॉलेज को छात्रा को बचाने में मीडियाकर्मी और युवक ने दिखाई समझदारी || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एक छात्रा का पर्स और मोबाइल चोरी हो जाने और कॉलेज प्रबंधन द्वारा मदद न किये जाने से नाराज़ छात्रा छत पर चढ़ गयी थी। बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल पर चढ़ी छात्रा सुसाइड करने की धमकी दे रही थी। इस दौरान मीडियाकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा क्योंकि वो उसे बातों में उलझाए हुए थे। उससे काफी देर तक उसकी परेशानी पूछते रहे। इसी बीच गोपालगंज निवासी लवकेश श्रीवास्तव ने मौका पाते ही छात्रा को खींच लिया जिससे उसकी जान बच गयी। इसके बाद एसपी तरुण नायक ने बहादुरी दिखाने वाले लवकेश श्रीवास्तव को एसपी ऑफिस में आमंत्रित किया और बुके डकार उनका अभिनन्दन किया।
बता दें की छात्रा को समझाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा मौके पर एसपी तरुण नायक खुद पहुंचे थे जो उसे समझाइश दे रहे थे लेकिन वो मानने तैयार नहीं थी। लेकिन मीडियाकर्मी के बातों में उलझाने के अलावा लवकेश की सूझबूझ से उसकी जान बचाई जा सकी।
वहीं छात्रा के छत पर चढ़ने के बाद मौके पर एम्बुलेन्स और आपदा प्रबंधन दल के कर्मचारी बुला लिए गये थे।


By - Sagar tv news

28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.