कोरोना में पिता को खो चुकी बेटी को शादी में मिला ऐसा गिफ्ट कि... भावुक कर देगा ये VIDEO


 

 


सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, जो दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल है. इसमें एक भाई ने अपनी बहन को शादी के वक्त ऐसा अनोखा उपहार दिया कि सब हैरान रह गए. ये उपहार था पिता को सामने लाने का, जिनकी एक साल पहले कोरोना की वजह से मौत हो गई थी. दरअसल उन्होंने पिता का वैक्स स्टेच्यू बनवाया था, जो हूबहू उनके जैसा ही दिखता है. शादी के वक्त बहन को पिता की कमी न खले, इसके लिए भाई ने ये अनूठा गिफ्ट दिया. उसे देखकर वहां हर कोई हैरान रह गया. दुल्हन के जोड़े में बैठी बेटी और पास में खड़ी मां की आंखों से आंसू बह निकले.ये वीडियो हैदराबाद का है. साई वैष्णवी की शादी हो रही थी. सब लोग खुश थे, लेकिन एक कमी थी, पिता की. हर कोई सोच रहा था कि इस खुशी के मौके पर अगर पिता अवुला सुब्रह्मण्यम मौजूद होते तो कितना अच्छा होता. इसी बीच वैष्णवी के भाई फणी कुमार ने ऐसा गिफ्ट दिया जो शायद ही पहले कभी किसी ने दिया हो. फणी कुमार ने अपने पिता का मोम का आदमकद पुतला बनवाया और शादी में सबके सामने पेश किया.ट्यूब पर पोस्ट 3.39 मिनट के वीडियो में दिखता है कि बेटी वैष्णवी ने जैसे ही अपने पिता को देखा वो भावुक हो गई और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई. उनकी मां जयश्री ने भी जब अपने पति को अचानक सामने देखा तो पहले तो वो हैरान हुईं, लेकिन बाद में फूट-फूट कर रोने लगीं. वैष्णवी को पिता की मूर्ति को गले लगाते और चूमते देखा जा सकता है. 9 जून को हुई इस शादी में मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने भी पुतले को गले लगाया और भावुक हो गए.दुल्हन के भाई फणी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता बीएसएनएल में काम करते थे. कोरोना की दूसरी लहर में वह भी चपेट में आ गए. उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था. तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे. इस दौरान कोई भी उनसे मिल नहीं पाया क्योंकि वह वेंटिलेटर पर थे. उनके निधन के बाद पूरा परिवार टूट गया. लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं हारी. सबकी एक ही ख्वाहिश थी कि वैष्णवी की शादी में अगर वो होते तो कितना अच्छा होता. अब ये ख्वाहिश पूरी हो गई है. फणी कुमार ने बताया कि पिता का मोम का पुतला उन्होंने कर्नाटक में बनवाया था. इसमें करीब एक साल का वक्त लगा था. यूट्यूब पर इस वीडियो को 8 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.


By - sagartvnews

29-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.