अचानक हेलीकॉप्टर से सागर कैसे पहुंचे अभ‍िनेता मनोज तिवारी देखिए ये खबर || SAGAR TV NEWS ||


 

भोजपुरी फ‍िल्‍म अभ‍िनेता ओर सांसद मनोज त‍िवारी मप्र में न‍िकाय चुनाव के प्रचार में जुटे हैं। सोमवार को उन्‍हें चुनाव प्रचार के ल‍िए स‍िंगरौली जाना था, लेक‍िन उनका हेलीकॉप्‍टर सागर में ढाना हवाई पट्टी पर उतर गया। हेल‍िकॉप्‍टर से उतरते ही उन्‍होंने सागर की धरती को छुककर प्रणाम किया, फ‍िर आगे बढे। उन्‍हें भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बीडी शर्मा बगैर क‍िसी पूर्व कार्यक्रम के सागर लेकर पहुंचे थे। दरअसल मनोज त‍िवारी और बीडी शर्मा तेलंगाना में राष्‍ट्रीय कार्यकार्यकार‍िणी की बैठक में शाम‍िल होकर वापस लौट रहे थे। शर्मा का सागर में तो मनोज त‍िवारी का स‍िंगरौली में चुनावी कार्यक्रम था।
भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभ‍िनेता मनोज त‍िवारी को लेकर बीडी शर्मा सोमवार दोपहर में अचानक सागर पहुंचे थे। बीडी शर्मा का प्रोग्राम तो पहले से तय था, लेक‍िन सांसद मनोज त‍िवारी का सागर का कोई कार्यक्रम नहीं था। बीडी शर्मा तेलंगाना से उनके साथ आए थे, उन्‍होंने कहा कि सागर से होते हुए जाएंगे तो कार्यकर्ताओं में जोश भर जाएगा, इस कारण मनोज त‍िवारी सागर आ गए। उन्‍होंने यह बात मंच से भी कही। मनोज त‍िवारी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोज‍ित वाहन रैली में भी शाम‍िल हुए।


By - Sagar tv news

04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.