स्पा सेंटर में पहुंची पुलिस तो गन्दा काम करते मिले लड़के-लड़कियां || STVN INDIA ||


 

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पुलिस टीम ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने दबिश देकर पांच महिला और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। ये मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विकास नगर में रोज डे यूनिसेक्स सैलून के नाम से खुले एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। जिससे यहां रहने वालों को परेशानी हो रही थी और माहौल भी खराब हो रहा था। इस बात की जानकारी यहां के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छापा मारकर यहां से पांच लड़की और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पकड़ी गई लड़कियां बाहर की थी। इस देह व्यापार को प्रद्युम्मन सिंह संचालित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक संचालक ने अपने नियमित ग्राहकों के लिये व्हाटसएप ग्रुप बना रखा था। इस पर ही लड़कियों के साथ टाइम स्लाट की बुकिंग होती थी। ये लोग आपस में व्हाटसएप कॉल ही करते थे। यहां सीतापुर, बाराबंकी से भी लड़कियां आती थी।
मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।


By - Sagar tv news

04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.